फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rammed from behind in tractor-trolley, girl died, couple injured

सड़क हादसे में मासूम की मौत, दंपति घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed from behind in tractor-trolley, girl died, couple injured
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित डिडौली गांव में राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। राजेंद्र सिंह पेशे से किसान है। उनकी ससुराल जनपद बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के अमहेड़ा गांव में है। रविवार की शाम को राजेंद्र सिंह पत्नी अनीता देवी और पांच साल की बेटी दीक्षा के साथ बाइक से अमहेड़ा जा रहे थे। रतनगढ़ गांव के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राले में घुस गई। हादसे में बाइक पर आगे बैठी मासूम दीक्षा की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजेंद्र और उनकी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई के मासूम के शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed