{"_id":"615e08b78ebc3e8ba8043f1f","slug":"bike-mechanic-going-to-birthday-party-dies-in-accident-jpnagar-news-mbd4052673171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में जा रहे बाइक मैकेनिक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पार्टी में जा रहे बाइक मैकेनिक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मृतक मुकेश कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। फुफेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में जा रहे मोटरसाइकिल मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैकेनिक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है।
यह हादसे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर गांव के सामने हुआ। क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में पप्पू सैनी का परिवार रहता है। उनका बेटा मुकेश (19) गांव के अड्डे पर स्कूटर व मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की दोपहर बाद करीब चार बजे मुकेश बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद जा रहा था। यहां उसके फुफेरे भाई का जन्मदिन था। अभी उसकी बाइक चौधरपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंची थी। तभी उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसेेे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया था। देर शाम मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मुकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
होता हेलमेट तो बच जाती जान
डिडौली। अगर मुकेश के सिर पर हेलमेट लगा होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। डिडौली पुलिस के मुताबिक मुकेश बगैर हेलमेट लगाए बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
चार साल पहले मां की भी हादसे में हुई थी मौत
डिडौली। कोतवाली पहुंचे पतेई खालसा के ग्रामीणों बताया कि चार साल पहले मुकेश की मां कृति देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दौरान उन्हें बुधनपुर में हाईवे पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।