फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike enters Buggy, factory worker dies

बुग्गी में घुसी बाइक, फैक्टरी कर्मी की मौत, परिजनों में कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike enters Buggy, factory worker dies
अमरोहा। ड्यूटी करने फैक्टरी जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव नसीर नगला गांव में किसान ओमपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका 27 वर्षीय बेटा अनुज कुमार डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वह सोमवार की सुबह बाइक से फैक्टरी के लिए घर से निकला था। कैलसा-पाकबड़ा मार्ग पर शाहपुर पैगंबरपुर के निकट उसकी बाइक बुग्गी में जा घुसी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुज को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed