{"_id":"6a0cc5f85c49483b870d6f13","slug":"bike-crashes-into-divider-after-rider-dozes-off-couple-seriously-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164063-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झपकी आने पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपती गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झपकी आने पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपती गंभीर घायल
Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
जोया। डिडौली क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाइक चलाते समय चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
रामपुर जिले के शाहबाद निवासी भूरा अपनी पत्नी संदिया के साथ बाइक से बल्लभगढ़ फरीदाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली क्षेत्र में डीएनएस कॉलेज के सामने पहुंची, तभी भूरा को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जोया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।