फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike collided with divider, young man died

Amroha News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, young man died
गजरौला। होली के रंग के दिन सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी कोरियर कंपनी संचालक के बेटे हर्ष जिंदल (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। वह बाइक से फार्म हाउस पर जाते समय हादसे का शिकार हुए। हर्ष दो बहनों के इकलौते भाई थे।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे हुआ। सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी जुगल किशोर जिंदल कोरियर की कंपनी चलाते हैं। उनका तिगरी और कांकाठेर के बीच फार्म हाउस है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जुगल किशोर का परिवार अपने फार्म हाउस पर गया था। हर्ष जिंदल बाइक से फार्म हाउस पर जा रहे थे। वह कुमराला चौकी के पास पहुंचे थे। इस बीच अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होली के रंग के दिन हादसे में हर्ष जिंदल की मौत पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




दो बहनों के इकलौते भाई थे हर्ष जिंदल
जुगल किशोर जिंदल की गिनती नगर के अच्छे व्यापारियों में की जाती है। उनके बेटे हर्ष जिंदल दोनों बहनों विदुषी व आयुषी से छोटे और इकलौते भाई थे। शुक्रवार को हादसे में मौत ने दोनों बहनों का इकलौता भाई छीन लिया। उनकी मौत से मोहल्ले ही नहीं, बल्कि नगर में भी शोक की लहर दौड़ गई। होली की खुशियां गम में बदल गईं। शाम को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का तिगरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------


बेटी की शादी में जुटा है परिवार
सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी जुगल किशोर की तीन संतानों में सबसे बड़ी बेटी विदुषी की शादी कर दी गई। परिवार में उससे छोटी बेटी आयुषी की शादी की तैयारी कर रहा है, जिसका रिश्ता चंदौसी में कर दिया है। मई में उसकी शादी की तारीख तय की गई है। मगर हादसे ने परिवार को कभी नहीं भूलने वाला गम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed