फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bijnor farmer injured in road accident dies

Amroha News: सड़क हादसे में घायल बिजनौर के किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bijnor farmer injured in road accident dies
नौगांवा सादात (अमरोहा)। करीब एक महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुए बिजनौर जनपद के किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजनों ने शव अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में नौगांवा सादात पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव का कादराबाद में जॉनी का परिवार रहता है। उनकी ससुराल बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव बसंतपुर में है। 11 मार्च 2023 को उनके ससुर सोमपाल सिंह अपने पैतृक गांव खेतापुर में दावत खाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही नवादा गांव में पहुंचे तभी। सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइकों की भिड़ंत में सोमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उनका इलाज मेरठ के एक हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन 6 अप्रैल सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मृतक के दावा जॉनी की तहरीर पर बाइक नंबर के के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed