फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bijlii killat

रातभर अंधेरे में डूबे रहे 300 गांव 

Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
bijlii killat
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
बिजलीकर्मियों ने अगले दिन पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजे और उसको दुरुस्त किया। इससे ग्रामीण अंचलों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा, जबकि नगर क्षेत्र की सप्लाई तीन घंटे बाद बहाल की जा सकी। वहीं रेलवे स्टेशन के आसपास के मोहल्ले में पूरी रात बिजली की आंखमिचौली जारी रही। अगले दिन शनिवार को भी बिजली आती-जाती रही। इंवर्टर ठप हो गए, मच्छर और गर्मी की वजह से लोग सो भी नहीं पाए।
विज्ञापन



देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और आंधी चलने लगी। इसकी वजह से नगर और ग्रामीण अंचलों को जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के डबल लाइन बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला डाकबंगला, कोट, मेहम्दी सराय, मुरादाबादी गेट, बेगम सराय आदि इलाके में अंधेरा छा गया। हवा की गति धीमी पड़ी तो बिजलीकर्मी फाल्ट खोजने निकले, जल्द ही फाल्ट दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान तकरीबन तीन घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उधर, देहात के कैलसा बिजलीघर, नौगावां सादात, मिट्ठेपुर, सिवौरा आदि को जाने वाली लाइनों में भी खामी आई। इससे इनसे जुड़े करीब तीन सौ गांवों की सप्लाई बाधित हुई। सुबह जेई व कर्मचारी लाइन की पेट्रोलिंग में जुट गए। फाल्ट खोजकर उसे ठीक किया। इसके बाद ट्रायल लेकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed