{"_id":"57ed76f74f1c1bc01c5746d7","slug":"bi-election-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में क्षेत्र के 32 हजार वोटर मताधिकार का प्रयोग करते हुए शुक्रवार को ग्यारह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इस चुनाव में दो कैबिनेट मंत्रियों के प्रत्याशी आमने सामने हैं।
वार्ड नंबर 26 पर जिला पंचायत सदस्य पद की दौड़ में 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री महबूब अली के छोटे भाई महमूद अली की पत्नी फात्मा बेगम, उनकी बेटियां हिना और बुशरा उम्मानी भी चुनाव में भाग्य अजमाने उतरी हैं।
वहीं कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के बेहद करीबी माने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य आकिब चौधरी की पत्नी सुबूर चौधरी उर्फ दीप्ति बरारा भी मैदान में डटी हुई हैं। यह चुनाव रोचक हैं। दो कैबिनेट मंत्रियों के प्रत्याशी आमने सामने हैं। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजीत सिंह भी मैैदान में हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा आदेश, जब्बार हुसैन, प्रगति, पुष्पेंद्र सिंह, मनवीर सिंह भी मैदान में डटे हुए हैं। उक्त प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला क्षेत्र के 32 हजार वोटर करेंगे।