फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhulekh website down, farmers upset

Amroha News: भूलेख वेबसाइट ठप, किसान परेशान

Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bhulekh website down, farmers upset
अमरोहा। तहसीलों में भूलेख की वेबसाइट के काम नहीं करने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट ठप होने से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, विरासत और अमल दरामद के काम नहीं हो पा रहे हैं। जिससे किसान मायूस होकर लौटने को मजबूर है।
विज्ञापन


जिले की चार तहसीलों में अलग-अलग काम के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान पहुंचते हैं। किसानों की जरूरत के लिए भूलेख पोर्टल से खतौनी निकालने समेत कई अलग-अलग काम किए जाते हैं। लेकिन, पिछले कई दिनों से भूलेख पोर्टल ठीक से काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को भी पोर्टल ठप रहा। जिसके कारण तहसील पहुंचे किसानों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। पोर्टल ठप होने से खतौनी निकालने के साथ ही अमल दरामद, विरासत दर्ज होने, दाखिल खारिज आदि आदेश भी नहीं चढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल पा रही फर्द
मंडी धनौरा। किसानों को अपनी फर्द व दाखिल खारिज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के कंप्यूटर विभाग में भूलेख संबंधित वेबसाइट काम नहीं कर रही है। बुधवार को अपने किसी काम के लिए गांव कैसरा निवासी प्रमोद कुमार को फर्द की जरूरत थी। लेकिन, वेबसाइट में दिक्कत होने के कारण उनको फर्द नहीं मिल पाई। गांव ढ्योटी निवासी राहुल भी फर्द के लिए परेशान होकर लौट गए। संवाद
- तहसील में भूलेख की साइट धीमी चलने की वजह से जरूरी कार्य नहीं हो पा रही हैं। खसरा खतौनी भी प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिससे परेशानियों का सामना का करना पड़ रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान होना चाहिए। - करन सिंह, नंगलिया मुंशी
- भूलेख की साइट कई दिनों से प्रभावित है। यह ऐसे समय पर दिक्कत हुई जब किसानों को सबसे ज्यादा खसरा खतौनी की जरूरत है। किसानों को केसीसी कराने व रिनुअल कराने में जरूरत पड़ रही है। - सुखदेव शर्मा, ओसा माफी


- संभवतया वेबसाइट की मेंटीनेंस का काम चलने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। इसके लिए पत्र भी लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही वेबसाइट ठीक काम करने लगेगी। - मायाशंकर यादव, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article