फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhim Army chief Chandrashekhar attacked BJP in Amroha said- they do not talk about starvation

Amroha: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का भाजपा पर हमला, कहा- वे भुखमरी पर बात नहीं करते

Thu, 20 Oct 2022 08:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 20 Oct 2022 08:36 PM IST
सार

चंद्रशेखर बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में दो साल पहले एक नाबालिग का अपहरण कर लिया जाता है, लेकिन वहां की पुलिस अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाती है। फिर भी ये लोग इधर-उधर की बातें करके जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar attacked BJP in Amroha said- they do not talk about starvation
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : Social Media

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर अमरोहा पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन कर रहे हैं लेकिन देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी के बारे में बात नहीं करते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में पूंजीपतियों की संपत्ति की बढ़ोत्तरी हो रही है। गरीबों की तिजोरी खाली हो रही है। किसान परेशान है, उसके गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। आज प्रदेश निवेश हब की जगह दुष्कर्म का हब बन गया है।
विज्ञापन


वह बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में दो साल पहले एक नाबालिग का अपहरण कर लिया जाता है, लेकिन वहां की पुलिस अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाती है। फिर भी ये लोग इधर-उधर की बातें करके जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। ये लोगों का ध्यान भटकाकर सिर्फ चुनाव जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम प्रदेश को निवेश का हब बनाएंगे। लेकिन उन्होंने प्रदेश को दुष्कर्म का हब बना दिया है। इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया है और आगे आने वाले निकाय चुनाव में इन्हें लोग इसका सबक सिखाएंगे। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। भाजपा सरकार उसके साथ अनदेखी कर रही है।

उन्होंने किसानों के ट्रैक्टरों पर पाबंदी इसलिए लगाई है, ताकि किसान आंदोलन न कर सके। क्योंकि किसान की यही एक शाही सवारी होती है। जिससे वह अपने कामों को करता है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन में भी जाता है।

निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे

चंद्रशेखर ने कहा कि हमारा संगठन तेजी से प्रगति कर रहा है। हम संगठन को मजबूत कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी हम जल्द अपने संगठन को मजबूती देंगे। हमें अभी तीन साल हुए हैं। हम पूरी मेहनत कर रहे हैं और आगामी निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चुनाव में तमाम दल धन बल का प्रयोग करते हैं। जिससे हमें सर्तक रहना है। निकाय चुनाव को लेकर वह कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed