{"_id":"5df1285a8ebc3e87c430accd","slug":"bhartiya-kisan-union-protest-dhanaura-news-mbd33249707","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के रेट को लेकर भाकियू ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के रेट को लेकर भाकियू ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक इकाई ने तहसील कार्यालय के सामने गजरौला मार्ग पर जाम लगाया। तीन घंटे तक जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तीन बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपने के बाद जाम खोल दिया गया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सरकार के एजेंडे से किसान बाहर होते जा रहे हैं। खेती के काम आने वाली तमाम वस्तुएं महंगी हो गई ह,ै लेकिन पिछले तीन साल से गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। सरकार पूंजीपतियों के साथ मिलकर किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए। इस अवसर पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस अवसर पर दिनेश प्रधान, नरेश कुमार, मुन्नू गुर्जर, राजेंद्र यादव, डल्लू सिंह, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।