फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhartiya kisan union

विजिलेंस टीम गांव में आई तो बंधक बनाएंगे किसान : भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। भाकियू भानु ने बिजली निगम की विजिलेंस टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली संबंधी मामले को मैनेज करने के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। कहा कि अब विजिलेंस टीम किसी गांव में आई तो बंधक बनाया जाएगा। यह बात मंगलवार को फरीदपुर गांव में हुई बैठक में कही। इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि बिजली निगम ने रेट बढ़ा कर किसानों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। विजिलेंस टीम की मनमानी से किसान और परेशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंस्पेक्टर राज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सबमर्सिबल और कुट्टी मशीन चंद मिनट चलती है, लेकिन मामले को मैनेज के लिए रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब विजिलेंस की टीम गांव में आएगी तो उसे बंधक बनाएंगे। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मूकदर्शक बने नहीं रह सकते हैं। जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि एक लाख किसानों को पांचवीं किस्त नहीं मिल सकी है। पंजीयन के बावजूद कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है। संरक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि केसीसी के बदले अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है। किसानों के अकाउंट में रुपये वापस किया जाए। वरना आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हरज्ञान सिंह, समर पाल सैनी, डॉ. पाल चौहान, पवन चौधरी, संसार पाल, वीरेंद्र, गुरमीत सिंह, महिपाल सैनी, रामपाल सिंह, शीशपाल चौहान, राम किशन सिंह, बृजपाल सैनी, वीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, गंगा शरण, सतवीर सिंह, दमन सिं,ह अमर सिंह, बुद्धू सिंह, हरभजन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed