फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu's protest continues demanding construction of incomplete embankment

Amroha News: अधूरे तटबंध निर्माण की मांग के लिए भाकियू का धरना जारी

Thu, 25 Sep 2025 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Sep 2025 04:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's protest continues demanding construction of incomplete embankment
मंडी धनौरा (अमरोहा)। खादर क्षेत्र में अधूरे तटबंध का निर्माण पूरा कराने, बिजली और बैंकों से संबंधित किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एसडीएम से वार्ता के दौरान कोई हल नहीं निकला। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय के बाहर गजरौला मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाया था। कार्यकर्ता संबंधित विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से आक्रोश में थे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की थी। बुधवार को भी कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। मौके पर मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने कहा कि सरकारी अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। किसानों की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो बिना चेतावनी रोड जाम कर दी जाएगी। इस अवसर पर देशराज सिंह, जयपाल सिंह, सौवीर सिंह, गुरमीत सिंह, फुलवास, जमील अहमद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed