फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu's demonstration to replace dilapidated wire

Amroha News: जर्जर तार बदलवाने को भाकियू का प्रदर्शन, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration to replace dilapidated wire
गजरौला (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पदाधिकारियों ने निजी नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का विरोध किया और जर्जर तार बदलवाने की मांग की। साथ ही खाद गुर्जर मार्ग पर टूटे पड़े तार में आ रहे कंटर की चपेट में आकर युवक की मौत में नामजद बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग उठाई। भाकियू ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुमराला बिजलीघर पर आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि निजी नलकूपों पर मीटर लगाना किसान विरोधी है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन नलकूपों पर मीटर लगा दिए गए हैं, उनका बिल भी महीने के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। वहीं नौ जून को खाद गुर्जर मार्ग पर टूटे पड़े तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर नौगावां सादात के गजस्थल निवासी युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भाकियू ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाने और तिगरी गंगा धाम से मोहरका पट्टी मार्ग को डबल रोड कराने की मांग उठाई। बैठक के बाद किसानों ने मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ अरुण कुमार को सौंपा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, किशनपाल सिंह, डॉ. इशरत, चौधरी आजाद, महेंद्र सिंह, मोनीसा, बलराम सिंह, जसपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेश सिंह, ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू ने की गन्ने का संपूर्ण भुगतान कराने की मांग

मंडी धनौरा (अमरोहा)।
भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट की पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज से बीते पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुुगतान कराए जाने की मांग की है। पंचायत में मुख्यमंत्री से ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ किए जाने और एकमुश्त समाधान योजना लागू किए जाने की मांग भी की गई है।
भाकियू शंकर की पंचायत बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंचाई बिजली निशुल्क दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि साल में एक माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाती थी। उसको भी लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से एकमुश्त समाधान योजना लागू किए जाने की मांग की।


पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज द्वारा बीते पेराई सत्र का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। कहा कि किसान आर्थिक तंगी के शिकार हैं। पंचायत में आरोप लगाया कि खादर क्षेत्र में वन विभाग ने किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जबकि किसान खतौनी व फर्द लिए घूम रहे हैं। पंचायत मेंं किसानों को कब्जा दिलाने की मांग की गई। बिजली विभाग की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति किए जाने की मांग भी की गई। इस मौके पर जबर सिंह, पप्पू, चंद्रभान सिंह, राज चौधरी, पूनम चौधरी, जोनी, जमुना चौधरी, समरपाल सिंह, रघुवीर सिंह, शेरजमॉ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article