फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu warns of indefinite strike if demands are not met

Amroha News: मांगें पूरी न होने पर भाकियू ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu warns of indefinite strike if demands are not met
अमरोहा। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 15 जून तक मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम भगवान शरण को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि चकमजदीपुर, अटेरना व मंजूरापुरा को रजबपुर बिजलीघर से हटाकर सूदनपुर बिजलीघर से न जोड़ा जाए और तीनों गांवों को रजबपुर बिजलीघर से ही आपूर्ति दी जाए। इसके अलावा उन्होंने कूबी, घंसूरपुर, मोहनपुर, रामपुर घना के किसानों को जल्द मुआवजा दिलाया जाने, देहात की सड़कों की मरम्मत, किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने व सभी चीनी मिलों से संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 15 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में राहुल चाहल, राजेंद्र सिंह, राजकमल सिंह, ओमवीर सिंह, उदय सिंह, हसीन अली, पप्पू सिंह, अजय चौधरी, भूरे सिंह, कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article