फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Tikait workers blocked the demands

Amroha News: मांगों को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait workers blocked the demands
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने रहरा में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर रहरा हसनपुर मार्ग पर जाम लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर शांत कराया। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ब्लाॅक गंगेश्वरी के दढि़याल चौराहे पर किसान महापंचायत का आयोजन किया। इसमें उपस्थित किसान हुए कार्यकर्ताओं ने सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार पर रोष प्रकट किया। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने गंगेश्वरी सहित जनपद के हर ब्लॉक में छुट्टा पशुओं सहित विभिन्न समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह ने कहा कि सरकारी मशीनरी सही तरीके से काम नहीं रही। बिजली चैकिंग के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। यदि मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। कहा कि गंगेश्वरी ब्लाॅक के सभी बिजली घरों द्वारा शेड्यूल के अनुसार किसानों को डबल ग्रुप सप्लाई दी जाए। चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर चौधरी दानवीर सिंह, रामपाल सिंह, ठाकुर महेश सिंह, सुरेंद्र शर्मा, टीटू त्यागी, बॉबी चाहल, वीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article