फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Tikait expressed displeasure over power cuts

Amroha News: बिजली कटौती पर भाकियू टिकैत ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait expressed displeasure over power cuts
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत में बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी समिति में आयोजित पंचायत में ब्लाॅक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार किसानों का शोषण कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लॉक हसनपुर तथा तहसील हसनपुर की कार्यकारिणी भंग की जाए तथा नई कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाए। पंचायत में किसानों ने कहा कि तहसील क्षेत्र में स्थित किसानों ने संबंधित सरकारी कार्यालयों में अधिकारी समय से नहीं बैठ रहे हैं। इस संबंध में लापरवाह कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की जाए। कहा कि मध्य गंगा नहर में तुरंत पानी छोड़ा जाए। कहा कि जल्द ही उपरोक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाकियू उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान ने की। यहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीता आर्य, हरिओम सिंह, चंचल सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, कैलाश सिंह, रणवीर फौजी, गंगाराम आर्य, तेजपाल सिंह, सागर सिंह, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed