{"_id":"64765fd3e30d6fc6710b791e","slug":"bhakiyu-thundered-at-the-collectorate-regarding-the-problems-jpnagar-news-c-15-1-160183-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू
Wed, 31 May 2023 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 31 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंप कर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। साथ ही पांच जून को रजबपुर में हाईवे स्थित पुलिस चौकी के पास पंचायत करने की हुंकार भरी।
संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम बीके त्रिपाठी मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मांग करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों को अभी तक एक भी किस्त नहीं मिली है। इसकी जांच कराकर धनराशि दिलाई जाए। ग्रामीण इलाकों में तमाम सड़क खराब पड़ी हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए। जिससे हादसों पर रोक लग सके।गांव कूबी, मोहनपुर, रामपुर घना और घंसूरपुर के किसानों की जमीन का सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए।
गन्ने का सभी मिलों द्वारा तत्काल संपूर्ण भुगतान कराया जाए। प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के लिए एक अप्रैल से सिंचाई फ्री की गई है। उसका शासनादेश जल्द लागू किया जाए। समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, अमरपाल सिंह, चेतन सिंह, राजेंद्र सिंह, हेम सिंह, गजेंद्र सिंह, मोहित कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।