फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Shankar officials welcomed the new SP by presenting him a plough.

Amroha News: भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने हल भेंट कर नवागत एसपी का किया स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Shankar officials welcomed the new SP by presenting him a plough.
अमरोहा। भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नवागत एसपी लखन सिंह यादव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पारंपरिक प्रतीक हल भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग रखी। एसपी लखन सिंह यादव ने आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि किसानों और आमजन की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और कानून-व्यवस्था मजबूत रखते हुए सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाएगी। साथ ही पुलिस-जनता समन्वय से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विक्रम पवार, चौधरी दिवाकर सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश, जगत सिंह चौहान, मोनू चौधरी, कैप्टन वीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed