फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu officials staged a sit-in in the block premises regarding the problems of farmers

Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में दिया धरना

Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu officials staged a sit-in in the block premises regarding the problems of farmers
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिह। संवाद - फोटो : धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिह। संवाद
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि, तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। भाकियू नेताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी होने का आरोपी भी लगाया।
मंगलवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की भलाई की उम्मीद करना बेमानी होगा। उनका आरोप था कि समाज में नफरत फैला कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार के एजेंडे में किसान और खेती नहीं है। दोपहर एक बजे तक किसी भी अधिकारी के नहीं आने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, धरने पर पहुंचे तहसीलदार मूसाराम किसानों के बीच आए। उन्होंने अंश निर्धारण में ऋुटियों को समयबद्ध तरीके से सही कराने का आश्वासन दिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने बिजली संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान आपूर्ति के 14 दिन के भीतर कराने की मांग की। मिल प्रतिनिधि दिनेश सिंह ने शीघ्र ही भुगतान का आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर देशराज सिंह, सुभाष चीमा, सौवीर सिंह, गुरमीत सिंह, बिजेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, जयपाल सिंह, लवेंद्र भाटी, बोबी चाहल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed