फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu jammed the highway demanding declaration of sugarcane price

Amroha News: गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर भाकियू ने किया हाईवे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu jammed the highway demanding declaration of sugarcane price
अमरोहा। गन्ना मूल्य घोषित कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू असली के पदाधिकारियों ने रजबपुर में हाईवे जाम कर दिया। जबकि कुछ पदाधिकारियों ने धनौरा में तहसील के सामने जाम लगाया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब बीस मिनट तक किसानों का हाईवे पर कब जा रहा। जबकि धनौरा में करीब एक घंटा किसान सड़क पर बैठे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर किसानों ने जाम खोला। जिसके बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन असली का गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह और चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व तमाम किसान अतरासी और रजबपुर के बीच एकत्र हुए। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब 1:15 पर हाईवे जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। थोड़ी देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि इस सत्र में चीनी मिल चालू हुए करीब तीन महीने बीत गए हैं। लेकिन सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया। जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित किया जाए और 14 दिन के भीतर भुगतान गन्ने के सह उत्पाद को जोड़कर किया जाए। किसानों ने कहा कि जिले में छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। लेकिन अधिकारी पशुओं को पकड़वा कर गौशाला भेजने को तैयार नहीं है। उल्टा किसानों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उधर मंडी धनौरा तहसील अध्यक्ष कलुआ और मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील के सामने जाम लगाया। यहां करीब एक घंटे तक किसान सड़क पर बैठे रहे। किसानों ने जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान राजीव, संतराम सिंह, महिपाल सिंह, कपिल, राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह, रामकिशन, राजाराम सिंह, जयकीरत सिंह, संजीव यादव, राजकुमार, हरपाल सिंह, भगवंत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed