फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu furious at the Collectorate over the demands

मांगों को लेकर भाकियू ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu furious at the Collectorate over the demands
अमरोहा कलक्ट्रेट डीएम को ज्ञापन सौंपकर आते भाकियू भानू के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लंबित पड़ी किसानों की मांगों को लेकर किसान नेताओं के तेवर तल्ख हो गए। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है।
विज्ञापन

भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि धनोरी अहीर में लगे गन्ना क्रय केंद्र को विभक्त कर नया गन्ना क्रय केंद्र गांव नगलिया असदुल्ला में लगाने की काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। लेकिन किसानों के हित में जिला गन्ना अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नहीं थे। इस दौरान किसान नेताओं ने डीएम बीके त्रिपाठी से वार्ता की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी को तत्काल गन्ना क्रय केंद्र लगाने की बात कहते हुई किसानों के हित में फैसला लेने की बात कही। इस दौरान भरतराम, लखीचंद, सोमपाल, बलवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, चम्पत सिंह, लखपत, शंकर सिंह, महीपाल सिंह, जगमाली सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed