फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu adamant on the Mahapanchayat on the land of Police Line

पुलिस लाइन की भूमि पर महापंचायत पर अड़ी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu adamant on the Mahapanchayat on the land of Police Line
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने पुलिस लाइन की भूमि पर 17 अक्तूबर को किसान महापंचायत कराने का संकल्प दोहराया है। किसानों का आरोप है कि पंचायत रोकने के लिए प्रशासन ने पुलिस लाइन में खाई खुदवा दी। मामले में जिलाध्यक्ष का दावा है कि कुछ भी हो जाए महापंचायत वहीं होगी। किसान नेताओं ने कहा कि सामने के मैदान में महापंचायत करा सकते हैं। किसानों के इस एलान से टकराव बढ़ सकता है। प्रशासन और पुलिस बीच का रास्ता ढूंढने में जुटी हैं लेकिन किसान नेताओं के तेवर देख फिलहाल बैकफुट पर है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन की भूमि की शिलान्यास के अगले दिन उसी भूमि पर किसान संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत का एलान कर दिया था। इससे प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने किसान महा पंचायत के लिए इस जगह पर कराने के मूड में नहीं है दरअसल इससे सीधे शासन को चुनौती का मामला बन रहा है। प्रशासन पुलिस लाइन को छोड़कर कहीं अन्य स्थान पर महापंचायत करने को कह रहा है। जबकि भाकियू नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने पंचायत रोकने के लिए पुलिस लाइन की जमीन पर खाई खुदवा दी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने खुले तौर पर कहा भी कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर ही किसान महा पंचायत होगी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस तंत्र में हड़कंप है। प्रशासनिक और पुलिस तंत्र वहां पर कार्यक्रम नहीं करने पर अडिग है जबकि किसान नेता उसी भूमि पर महा पंचायत का ऐलान कर रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने शनिवार को कहा कि किसान महा पंचायत हर हाल में वहीं होगी जहां पर पुलिस ने खुदाई कराई है। खुदी हुई जगह को पॉर्किंग के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। पंचायत उसके सामने के मैदान में कर सकते हैं लेकिन किसान महापंचायत जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed