फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   beti ne lagaya chedkhani ka aarop, aatmglani me fhande per jhul gaya

बेटी ने लगाया छेड़खानी का आरोप आत्मग्लानि में फंदे पर झूल गया

Fri, 02 Jun 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 02 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
beti ne lagaya chedkhani ka aarop, aatmglani me fhande per jhul gaya
suside - फोटो : amar ujala
पंचायत में सौतेली बेटी द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाने और पंचों के फटकार लगाए जाने के बाद आत्मग्लानि से भरे पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव ओगपुरा से गुजर रही यगदनदी के पुल की रेलिंग से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजनों का रोरोकर बुराहाल है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी सोनू कुमार (35) ने करीब दस वर्ष पहले एक महिला से शादी की थी। महिला के पहले से चार बच्चे थे। करीब सप्ताहभर पहले सोनू की 16 वर्षीय सौतेली बेटी ने आरोप लगाया था कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ छेड़खानी की है। इसको लेकर बुधवार को गांव में पंचायत बैठा दी गई।
विज्ञापन


पंचायत में भी किशोरी सौतेले पिता पर लगाए गए छेड़खानी के आरोप पर कायम रही। इस दौरान पंचों ने सोनू को बुरी तरह से फटकार लगाई थी। पंचायत में छेड़खानी के आरोप लगाए जाने से सोनू आत्मग्लानि महसूस करने लगा। सोनू की पत्नी मायावती के मुताबिक सोनू बुधवार की रात घर से निकल गया। गुरुवार सुबह उसका शव यगद नदी के पुल की रेलिंग से रस्सी के फंदे से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक सोनू के परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed