फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Benefits of schemes are being given to every section without discrimination

बिना भेदभाव हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सोमेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are being given to every section without discrimination
बि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग का विकास हुआ है। बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। जिससे हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को जोया रोड स्थित पार्टी के कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के आयोजित युवा सम्मेलन में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में मात्र दो या तीन घंटे ही बिजली मिलती थी लेकिन अब भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र में 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में कोई दिक्क्त नहीं हो रही है। कहा कि भाजपा सरकार में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। बात चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना की हो या उज्ज्वला योजना की। सभी को समान रूप से लाभान्वित करने का काम किया है।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना कॉल में भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सड़क पर रहकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहा था जबकि अन्य दलों के लोग अपने घरों पर आराम फरमा रहे थे। ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत से गांव में बिजली ही नहीं थी। लेकिन, आज देश के प्रत्येक गांव में बिजली है। ग्रामीण, शहरी क्षेत्र हो हर क्षेत्र में 22 से लेकर 24 घंटे बिजली आ रही है। उद्योग फल फूल रहे हैं। बिजली के अभाव में किसान की फसल खराब नहीं होती है। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अपने काम को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अंजाम दें। किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए तो बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा के राज में प्रदेश अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त होकर प्रदेश देश में एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव मिल रहा है। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, जिला अध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर, डॉ.केएस सैनी, राम सिंह, राजपाल सैनी, मयंक अग्रवाल, रमेश कलाल, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, अभिनव कौशिक, कृष्ण कुमार, पिंकी रानी, ममता गुर्जर, राजेंद्र खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष युवा अध्यक्ष शुभम चौधरी, अनुज ओलक, मनीष कुमार दक्ष, विकास एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख गुरिंदर सिंह, हरज्ञान प्रजापति, राहुल चौहान, राम रतन, अंकुर अग्रवाल, राजीव शुक्ला, सुरमित गुप्ता, सरदार स्वर्णजीत सिंह, कृष्ण कुमार, सनी सक्सेना, हर्ष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed