फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   beloved reached at lovers house

प्रेमी की सगाई होने पर कोतवाली पहुंची प्रेमिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
beloved reached at lovers house
अमरोहा। अन्य युवती के प्रेम प्रसंग के बाद भी प्रेमी ने सगाई कर ली। खबर मिलते ही प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस से प्रेमी की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसके परिजनों को बुला लिया। बाद में परिजन युवती को समझाकर घर ले गए।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग तीन साल से मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक तीन साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। दोनों शादी करने के लिए रजामंद हैं, लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं हैं। अब प्रेमी के परिजनों ने उसकी मर्जी के बगैर सगाई कर दी है। जल्दी ही शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी। इसलिए उसकी शादी रुकवाई जाए। थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को बुला लिया। देर शाम तक उसे समझाते रहे। प्रेमिका प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं देर रात परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed