फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Begum Sarai Khurd Ward Councillor post by-election: Five candidates including SP's Aamir filed nomination

बेगम सराय खुर्द वार्ड सभासद पद उपचुनाव : सपा के आमिर समेत पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Wed, 04 Dec 2024 01:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Dec 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
Begum Sarai Khurd Ward Councillor post by-election: Five candidates including SP's Aamir filed nomination
अमरोहा। बेगम सराय खुर्द वार्ड सभासद पद उपचुनाव के लिए पांच दिन चली प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आमिर समेत पांच लोगों ने नामांकन कराया है। अब प्रपत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे। जबकि, 17 दिसंबर वोट पड़ेंगे और 19 नवंबर को मतगणना होगी। इस वार्ड में एक बूथ पर करीब 5284 से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा पालिका के वार्ड-36 बेगम सराय खुर्द से डॉ. आफताब सैफी सभासद थे। वह समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष भी थे। 14 अगस्त को उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बेगम सराय के रहने वाले सभासद डॉ. आफताब सैफी की मौत के बाद पद खाली हो गया था। 26 नवंबर की शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 19 जिलों में खाली सभासद पदों पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की। इसमें अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का वार्ड 36 बेगम सराय खुर्द भी शामिल है।
विज्ञापन

सदर तहसील में 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान सपा प्रत्याशी आमिर, निर्दलीय प्रत्याशी शहाना, इरशाद, मोबीन, शाजिया ने नामांकन कराया है। सपा प्रत्याशी आमिर दिवंगत सभासद डॉ. आफताब सैफी के बेटे हैं। आरओ सुधीर कुमार ने बताया कि वार्ड सभासद उपचुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। अब चार दिसंबर सुबह 11 बजे से प्रपत्रों की जांच होगी। छह दिसंबर की सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। इसके तुरंत बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटन किए जाएंगे। 17 दिसंबर की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वार्ड के एक बूथ पर 5284 मतदाता वोट डालेंगे। इसके बाद 19 दिसंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article