फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Before the arrival of the CM, the BJP clashed with the police over sitting on the chair, there was a fight

सीएम के पहुंचने से पहले कुर्सी पर बैठने को लेकर पुलिस से भिड़े भाजपाई, हुई नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Before the arrival of the CM, the BJP clashed with the police over sitting on the chair, there was a fight
अमरोहा में जनसभा के दौरान पुलिस से उलझते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस और भाजपाइयों के बीच खींचातानी हुई। डीएम ने मंच से एनाउंस करा कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके बाद हंगामा शांत हो सका। इस दौरान करीब दस मिनट तक हंगामा की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 3:17 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 433 करोड़ की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए थे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से मंच से सटी डी गैलरी के पास पत्रकारों के बैठने के लिये व्यवस्था की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के पहुंचने से करीब आधा घंटे पहले बढ़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गैलरी में घुसने लगे। इस दौरान इंस्पेक्टर अतुल प्रधान और अन्य पुलिस कर्मियों सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस कर्मियों ने गैलरी में घुसने से रोका तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खींचतान शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई तो अन्य कार्यकर्ता भी कुर्सियों छोड़कर पुलिस से भीड़ गए। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में खींचतान शुरू हो गई। भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को धकियाते हुए भाजपा कार्यकर्ता कुर्सी पर बैठने लगे। पुलिस ने उन्हें उठाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देखकर डीएम बीके त्रिपाठी ने मंच पर संचालन कर रहे एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से एनाउंस कराकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कराई। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता कुर्सियों पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed