{"_id":"648a9ff681fcc52b07079354","slug":"bees-stung-10-people-badly-in-amroha-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में मधुमक्खियों का आतंक: पूरे गांव पर किया हमला, डेढ़ घंटे तक मची भगदड़; कई को बुरी तरह काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में मधुमक्खियों का आतंक: पूरे गांव पर किया हमला, डेढ़ घंटे तक मची भगदड़; कई को बुरी तरह काटा
Thu, 15 Jun 2023 10:52 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:52 AM IST
सार
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा गांव में बाहरी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 10 लोगों को बुरी तरह काटा है। डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
पेटियों से निकलकर मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दस लोगों को बुरी तरह काटा की खबर है। मधुमक्खियों के हमले के बाद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। अचानक आई इस आफत से ग्रामीण सहम गए। डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गांव में जगह-जगह आग जलाकर बमुश्किल काबू पाया जा सका। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा की है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मधुमक्खियों की पेटियों से लदी एक मैक्स गाड़ी गांव के बीच से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ पेटियों का ढक्कन खुलने से बाहर निकलीं मधुमक्खियां गांव में घुस गईं। सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर हमला करने के बाद झुंड से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटा तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। हमले में राजेंद्र सिंह, मनवीर, दीपक सिंह, नरेंद्र, विकास समेत आठ - दस लोग जख्मी हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन