फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   B.Ed entrance examination will be held at three centers on June 9

Amroha News: नौ जून को तीन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance examination will be held at three centers on June 9
अमरोहा। जिले में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ जून को तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीनों केंद्राें पर 1460 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज एवं कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

तीनों केंद्रों पर कुल 1460 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जेएसएच हिंदू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह को नोडल बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा आयोजन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed