फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   B.Ed entrance exam: Heavy vehicles including cars will be banned in the city on June 1

बीएड प्रवेश परीक्षा : एक जून को शहर में कार समेत भारी वाहनों पर रहेगी रोक

Wed, 28 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: Heavy vehicles including cars will be banned in the city on June 1
अमरोहा। एक जून को जिले में होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सभी परीक्षा केंद्र शहर के अंदर हैं। संकरी गलियां होने के कारण जाम न लगे इसके लिए पुलिस ने शहर में आने वाले कार समेत सभी बड़े वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से निकलने का फैसला लिया है। इसलिए, ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें। वाहन लेकर शहर के भीतर न जाएं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़कों पर रहेगी।
विज्ञापन


बीएड की प्रवेश परीक्षा में अब कम ही दिन शेष है। परीक्षा का आयोजन एक जून को दो पालियों में होगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम भी पूरा हो गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे केंद्रों को बनाने में प्राथमिकता दी गई है, जिनकी छवि बेहतर है और वहां सीसीटीवी कैमरों व राउटर आदि की व्यवस्था हो। इसके अलावा शौचालय, महिला शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाओं को भी देखा गया है।
विज्ञापन

केंद्र से दो सौ मीटर पहले रोके जाएंगे ऑटो, ई-रिक्शा
परीक्षा के लिए मुख्यालय पर ही पांच केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इनमें जेएसएच डिग्री कॉलेज के ब्लॉक ए और बी, जेएस इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, हाईवे से ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। लेकिन, यह वाहन परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दूर रोके जाएंगे। इसके अलावा शहर में आने वाली कार समेत सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी भारी वाहनों को शहर के बाहर बाईपास होकर निकाला जाएगा। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले रास्ते का मैप भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
- जिले में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्र शहर के अंदर है। इसलिए अभ्यर्थियों की भीड़ रहेगी। जाम से बचने के लिए शहर में कार समेत बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सभी बड़े वाहन चालक अपने वाहनों का आवागमन शहर के बाहरी मार्गों पर किया जाएगा। - अनुज मलिक, टीएसआई

-----------------------
इन मार्गाें से गुजरेंगे वाहन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा होकर मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगांवा से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबादा, दिल्ली को जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा सादात जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा। सभी कैलसा बाईपास से कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed