फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Becoming a customer, the thug duped the shopkeeper of ten thousand

ग्राहक बन ठग ने दुकानदार को लगाया दस हजार का चूना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Becoming a customer, the thug duped the shopkeeper of ten thousand
ग्राहक बन कर ठग ने दुकानदार से दस हजार का समान खरीदा और फरार हो गया। ठग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दिन दहाड़े ठगी से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली के कोट चौकी क्षेत्र के कोट चौराहे का है। यहां पर नितेश खंडेलवाल की न्यू नितेश सुपर स्टोर के नाम से किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। उसने लगभग दस हजार रुपये का घरेलू राशन पैक करवा लिया। उसने कहा कि वह रुपये अपने घर भूल आया है। अपने नौकर को मेरे साथ भेज दो, उसे मैं घर से रुपये दे दूंगा। नितेश ने अपने नौकर को उसके साथ बाइक पर रुपये लेने भेज दिया। कैलसा बाईपास पर उस ठग ने नौकर को सिटी हॉस्पिटल के पास उतार दिया। कहा कि तुम यही खड़े रहो मैं दो मिनट में रुपए लेकर आता हूं। समान बाइक पर रखकर अपने साथ ले गया। आधा घंटे तक जब वह नहीं आया तो नौकर ने दुकान पर आकर नितेश को बताया। इससे नितेश को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से उस ठग की फुटेज निकाली और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed