{"_id":"66fb48df209a4115cd094879","slug":"beaten-up-for-asking-for-borrowed-money-case-filed-against-four-including-two-brothers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126664-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: उधार के रुपये मांगने पर मारपीट, दो भाइयों सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: उधार के रुपये मांगने पर मारपीट, दो भाइयों सहित चार पर केस
विज्ञापन
अमरोहा। उधार के रुपये मांगने पर किसान के साथ मारपीट की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस में तैनात दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव नंगली शेख निवासी शिवम विश्वकर्मा के भाई अतुल विश्वकर्मा की शादी पीलाकुंड निवासी खेमकरन सिंह की बेटी से करीब चार साल पहले हुई थी। खेमकरन के दो बेटे योगेश कुमार और हेमंत कुमार यूपी पुलिस में तैनात हैं। शिवम ने बताया कि तीन साल पहले खेमकरन ने मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपये उधार लिए थे और छह माह बाद रुपये लौटाने की बात कही थी। लेकिन, बाद में टालमटोल करने लगे। 31 अगस्त 2024 की शाम 5:30 बजे शिवम घर पर थे।
तभी खेमकरन, योगेश व राकेश घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। घर में रखे 3250 रुपये लूट लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर खेमकरन, योगेश, हेमंत कुमार और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।