फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Beat up a farm owner from Delhi, ran away leaving his bike when police arrived

Amroha News: दिल्ली के फार्म स्वामी से मारपीट, पुलिस के आने पर बाइक छोड़ भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Beat up a farm owner from Delhi, ran away leaving his bike when police arrived
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली निवासी के फार्म पर आए शख्स ने गाली-गलौज की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देने लगा। साथियों को बुलाकर मारपीट की। फार्म स्वामी व साथियों के चार मोबाइल तोड़ दिए। पुलिस के आने पर बाइक छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

दिल्ली के जसैला गांव निवासी करतार सिंह का फिरोजपुर गढ़ावली में फार्म है। अल्लीपुर खादर का आमिर उनके फार्म की देखभाल करता है। करतार सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम 6.30 बजे भाई विपिन के साथ फार्म पर बैठे थे। इस बीच हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा का रिंकू आया। आरोप है कि वह विपिन को गाली देने लगा। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद वह साथियों को लेकर आ गया और करतार सिंह के चार मोबाइल तोड़ दिए।
विज्ञापन

साथ ही दोनों भाइयों से मारपीट भी की। उन्होंने यूपी-112 को फोन कर दिया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस बाइक को थाने ले आई। करतार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर रिंकू व उसके कई साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed