फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BDO will read, Pradhan ji will repeat

बीडीओ पढ़ेंगे शपथ, प्रधान जी दोहराएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
BDO will read, Pradhan ji will repeat
अमरोहा। ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण 25 अप्रैल से शुरु होगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग तैयारी में जुटा है। बीडीओ को शपथ ग्रहण की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके लिए 24 मई को आदेश जारी होंगे। प्रधान के पास सेक्रेटरी जाएंगे। उन्हें वर्चुअल शपथ दिलाने के बारे में बताएंगे। बीडीओ शपथ को पढ़ेंगे। इसके साथ ही गांव के प्रधान उसे दोहराएंगे। प्रोफॉर्मा पर हस्ताक्षर कराएंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि जिले के छह ब्लॉक में 597 ग्राम पंचायत है। हालांकि केवल 332 ग्राम प्रधान शपथ लेंगे। चार ग्राम प्रधानों की मौत हो गई है। जबकि 261 ग्राम पंचायत मे शपथ नही होगी क्योंकि इन ग्राम पंचायत में सदस्य का निर्वाचन कम हुआ है। दरअसल सदस्य आधे से कम निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण 25 और 26 मई को दिलाई जाएगी। इसके लिए बीडीओ को नामित किया जाना है। कोरोना संक्रमण के चलते एहतियाती कदम उठाए गए हैं। शपथ ग्रहण के लिए पंचायत सचिव अपने ग्राम प्रधानके पास जाएंगे। उन्हें शपथ दिलाने के तरीके के बारे में बताएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया है कि वह लोग समन्वय स्थापित कर लें। इसके तहत बीडीओ शपथ के शब्दों को पढ़ेंगे इसके बाद ग्राम प्रधान उसे दोहराएंगे।
विज्ञापन

यहां के ग्राम पंचायत सदस्य नहीं ले पाएंगे शपथ
अमरोहा। फूलपुर अदलपुर, खनौरा-गंगेश्वरी, दमघड़ी हसनपुर और रहदरा गजरौला है। इन ग्राम पंचायतों में सदस्य भी शपथ नहीं ले सकेंगे। क्योंकि इन ग्राम पंचायतों के प्रधान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed