{"_id":"65ee277422f76f48e70bb126","slug":"bdc-murdered-for-the-purchase-of-land-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-115220-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सात बीघा विवादित जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर की थी बीडीसी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सात बीघा विवादित जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर की थी बीडीसी की हत्या
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका में हुई बीडीसी सतपाल खड़गवंशी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि गांव में सात बीघा विवादित जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर चल रहे विवाद की वजह से सतपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। मामले में नामजद किए गए गांव के लोगों का हत्या में कोई ताल्लुक नहीं निकला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी (35) बीते बुधवार की शाम करीब पांच बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बृहस्पतिवार की तड़के मंदिर से उनके लापता होने की एलान कराया था। जिसके कुछ देर बाद ही ग्रामीण गांव से बाहर तालाब के पास सतपाल खड़गवंशी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला था। कनपटी से नीचे सटाकर गोली मारी गई थी। मामले में गांव के ही रहने वाले राजेंद्र, सतपाल, खूब सिंह और विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों से अलग गांव के ही मुनेश और नेपाल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गांव निवासी मुनेश ने गांव में सात बीघा विवादित जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस जमीन को बीडीसी सदस्य सतपाल खड़गवंशी खरीदने क प्रयास कर रहा था। जबकि मुनेश ऐसा नहीं होने देना चाहता था। इसी को लेकर मुनेश ने अपने भाई नेपाल और गांव के दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत छह मार्च की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में प्रयुक्त तमंचा, तमंचे की नाल में फंसा कारतूस बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में से किसी भी आरोपी का हत्याकांड से ताल्लुक नहीं जुड़ रहा है।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक हसनपुर सनोज प्रतात सिंह, अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान, एसएसआई शोकेंद्रपाल सिंह, सिपाही गौरव तौमर, सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही शिवा हुडा, सिपाही कमल सिंह, एसओजी टीम से एसआई विकास कुमार, गौरव शर्मा, वाजिद अली, अरविंद शर्मा, लवी चौधरी, राकेश कुमार, कमल कुमार आदि रहे।
-- -- --