फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BDC member's daughter injured after being attacked in house due to election rivalry

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, गोली लगने से बीडीसी सदस्य की बेटी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
BDC member's daughter injured after being attacked in house due to election rivalry
रजबपुर (अमरोहा)। चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने बीडीसी सदस्य के घुसकर मारपीट और फायरिंग की। फायरिंग में गोली लगने से बीडीसी सदस्य की बेटी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। इस मामले में पुलिस ने दादा-पोते समेत बारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के आरिफपुर माफी गांव की है। गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह की पत्नी अनीता इस बार बीडीसी की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। उनके मुकाबले खचेड़ सिंह की पुत्रवधू उनके सामने हार गई थीं। तभी से यह परिवार रंजिश रखता है। आरोप है कि रविवार की दोपहर महेंद्र सिंह अपने परिवारजनों के साथ घर पर मौजूद थे। उनका बेटा कार्तिक गन्ना लेकर सेंटर पर जा रहा था। तभी खचेड़ सिंह अपने पोते रितिक और अन्य कुछ लोग साथ बीडीसी सदस्य के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि सभी आरोपियों के हाथ में पिस्टल और तमंचा था। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और ताबड़तोड़ 8 से 10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बीडीसी सदस्य की 15 वर्षीय बेटी गुंजन के पैर में लग गई। गुंजन कक्षा दस की छात्रा है। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से गांव में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सत्येंद्र कुमार ने मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और कारतूस बरामद किए। घायल छात्र गुंजन को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बीडीसी सदस्य अनीता के पति महेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर रितिक, उसके दादा खचेड़ निवासी आरिफपुर माफी, पपीन निवासी दौराला थाना बछरायूं, दीपक कुमार निवासी रतनपुर थाना नौगांवा सादात और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
अमरोहा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 452, 307, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed