फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BCom student going to Gajraula to party with friends on Eid died in a road accident, three serious

Amroha News: ईद पर दोस्तों के साथ पार्टी करने गजरौला जा रहे बीकॉम के छात्र की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
BCom student going to Gajraula to party with friends on Eid died in a road accident, three serious
रजबपुर(अमरोहा)। ईद के मौके पर दोस्तों के साथ पार्टी करने गजरौला जा रहे बीकॉम के छात्र फराज (19) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अमरोहा नगर के मोहल्ला चाहमुल्ला मान में खुर्शीद आलम का परिवार रहता है। वह निजी स्कूल चलाते हैं। शनिवार को परिवार के सभी सदस्य ईद की खुशियां मना रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे उनका बेटा फराज अपने दोस्त सुफियान निवासी पीरजादा, अमान निवासी श्फातपोता और शारिक निवासी काला कुआं के साथ पार्टी करने गजरौला जा रहे थे। चारों दो बाइकों पर सवार थे। हेलमेट भी लगा रखा था। रजबपुर थानाक्षेत्र में बाईपास ओवरब्रिज पर साइड में बाइक खड़ी कर वहीं पास में सभी खड़े थे। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने चारों को कुचल दिया। हादसे में फराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुफियान, अमान और शारिक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सुफियान को मेरठ और अमन को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शारिक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बाद में पुलिस ने फराज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही चारों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक फराज पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed