फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Basic Education team defeated Nehru Memorial College in Kabaddi

Amroha News: कबड्डी में बेसिक शिक्षा की टीम ने नेहरू स्मारक कॉलेज को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Basic Education team defeated Nehru Memorial College in Kabaddi
तिगरीधाम। गंगा किनारे प्रसिद्ध तिगरीधाम मेले में आयोजित हो रहे खेलों के क्रम में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर को 33-31 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की और से तिगरीधाम मेले में खेलों का आयोजन किया गया था। रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता के साथ ही खेलों का समापन हो गया। नॉक आउट आधार पर खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर व महिला कबड्डी क्लब गजरौला के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा की टीम ने 45 -15 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल बेसिक शिक्षा विभाग की टीम और मंडी धनौरा के बीच खेला गया जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने 35-21 मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज रजबपुर ने बेसिक शिक्षा विभाग की टीम को को 33-31 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग की कबड्डी में चकनवाला ने बखेड़ी को 31-19 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। इससे पूर्व मेला प्रभारी एडीएम मायाशंकर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकान्त त्यागी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट राजीव राज का बैज लगाकर स्वागत किया। तीन दिन चली प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम एफआर, सुरेन्द्र सिंह चहल, मेला प्रभारी, मायाशंकर यादव, परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed