फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   barish se bijli gul

हवा और बारिश ने ठप किए 17 बिजलीघर

Sat, 07 Jan 2017 11:59 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
barish se bijli gul
लाल बल्‍ब
तेज हवा संग आई बारिश ने जनपद भर की आपूर्ति व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। अमरोहा डिवीजन से जुड़े सत्रह बिजलीघर आधी रात के बाद ठप हो गए। इनसे जुड़े शहरों व गांवों में सप्लाई बंद हो गई। दिन भर खराबी को दूर करने में जुटे अधिकारी व कर्मचारियों को शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। शहरवासी व ग्रामीण सप्लाई बाधित रहने से परेशान रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो एलटी से लेकर हाईटेंशन लाइन तक में फाल्ट हैं, जिन्हें तलाशना बेहद मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। रात में तेज हवा संग बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने जिले भर में बिजली संकट पैदा कर दिया। विभाग की अमरोहा डिवीजन के गुलड़िया बिजलीघर, कोठी खिदमतपुर, नौगावां सादात, मिट्ठेपुर, बहादरपुर, जमनाखास, मूढ़ाखेड़ा, काफूरपुर, रजबपुर, चौधरपुर, जोया, न्यू कलेक्ट्रेट बिजलीघर, दाऊसराय टाउन, डबल लाइन बिजलीघर, अहरोई, कैलसा बार्डर, जलीलपुर बक्काल, सिवौरा रात 12 बजे पूरी तरह बंद हो गए। इनसे जुड़े अमरोहा शहर, जोया, कैलसा बार्डर, नौगावां सादात आदि कस्बे व गांवों की सप्लाई रात भर बाधित रही।
विज्ञापन


कैलसा क्षेत्र के गांव जलालपुर घना, वैसपुर, तेलीपुरा माफी, मालीपुर, घना नंगला, कड़ापुर, वारसपुर, चक, मझोला मझोली, अदलपुर ताज, डाईडेरा, कैलसा, पैगंबरपुर, हादरपुर, अहरोई, भजनपुरी, पचोकरा, दरियापुर, बुढेरना, सिकंदरपुर, अलीपुरा कुई समेत सैकड़ों गांवों के लोग रात में सप्लाई को तरस गए। यही हाल जोया व नौगावां सादात क्षेत्र में रहा। शनिवार की सुबह पता चलने पर कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की, किंतु बूंदाबांदी के चक्कर में ज्यादा काम को पूरा नहीं कर पाए। शाम छह बजे तक सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई थी। अधिकारी व कर्मचारी ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोया के सइदाबाद की मडैय्या बिजलीघर से लाइट ठप होने से क्षेत्र के गांव हरियाना, असगरीपुर, सैंतली, पलौला, हटव्वा, सिनौरा, सोनाली, भीकनपुर का मढ़ा, कालाखेड़ा, डिडौली समेत 40 गांवों की बिजली शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक ठप रही। पूछने पर जेई जय प्रकाश ने बताया कि लाइन में खराबी से बिजली ठप है। ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, सिवोरा बिजली से जुड़े डिडौली, कटाई, सिहोरा, रसूलपुर, नीलीखेड़ी, मूढ़ा इम्मा, पूरनपुर, ढकिया समेत 20 गांवों की बिजली ठप रही।   


शहरियों के सामने गहराई पेयजल की समस्या
अमरोहा। बिजलीघर बंद होने से शहर की पॉश कालोनी आवास विकास प्रथम, द्वितीय के अलावा पूरे नगरीय इलाके में रात व दिन आपूर्ति संकट बना रहा। बिजली सप्लाई नहीं होने की वजह से शहरियों के सामने पेयजल की समस्या गहरा गई। पालिका द्वारा भी पानी सप्लाई के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। नागरिक बगैर पानी अपनी रोजमर्रा के कार्यों को पूरा नहीं कर पाए। 


रात 12 बजे के बाद एलटी लाइन के अलावा हाईटेंशन लाइनों में हवा व बारिश से फाल्ट हुए हैं। खराबियों को तलाशने के लिए टीमें लगातार लगी हैं। जहां जहां फाल्ट पेट्रोलिंग में मिल रहे हैं, उनको दूर किया जा रहा है। सबसे पहले नगर की आपूर्ति बहाल की जाएगी। 
दीपक अग्रवाल, एक्सईएन अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed