फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bareilly depot's roadways bus collided with divider, two passengers injured

Amroha News: बरेली डिपो की रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, दो यात्री घायल

Fri, 21 Apr 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bareilly depot's roadways bus collided with divider, two passengers injured
गजरौला (अमरोहा)। बरेली डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर सलारपुर सामने डिवाइडर से टकरा गई। बस से काफी दूर तक ग्रिल टूट गई। बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। जिनको पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर एआरएम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बरेली डिपो की रोडवेज बस को लेकर चालक महेश पांडेय निवासी बरेली बृहस्पतिवार की सुबह गाजियाबाद के कौशांबी से बरेली जा रहा था। बस छह बजे गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर सलारपुर के सामने पहुंची थी। इस दौरान चालक को नींद की झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस ने काफी दूर तक ग्रिल को तोड़ दिया । जिससे बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार शाहबाद निवासी पप्पू सैफी व लखीमपुर निवासी अमित कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बस को पुलिस ने कब्जे में कर थाने पहुंचाया। सूचना पाकर परिवहन निगम के एआरएम मोहम्मद शफी ने क्षतिग्रस्त बस को देखा। एआरएम ने पुलिस से मिल कर हादसे की जानकारी ली। एआरएम ने बताया कि घायलों के उपचार का खर्चा परिवहन निगम वहन करेगा। हादसे की बावत चालक से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed