{"_id":"676484740cf0b1389d003df9","slug":"bar-elections-9390-percent-votes-cast-counting-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-131092-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : 93.90 प्रतिशत वोट पड़े, मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : 93.90 प्रतिशत वोट पड़े, मतगणना आज
Fri, 20 Dec 2024 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 93.90 प्रतिशत मतदान हुआ। 706 में 663 मतदाताओं ने वोट डाले। मत पेटियाें को सील कर रखा गया है। मतपेटी सील से पहले सभी प्रत्याशियों के हस्ताक्षर कराए गए। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
कचहरी परिसर के बार हॉल में मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही चुनाव को लेकर काफी चहल पहल रही। मतदान के लिए सभी अधिवक्ता अपना सीओपी कार्ड, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, एआईबी पास की नेट प्रति लेकर आए। चुनाव अधिकारी संजय कुमार शर्मा और नरेंद्र पोषवाल के निर्देशन में मतदान हुआ। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में 706 मतदाताओं में से 663 ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह से ही अध्यक्ष समेत अन्य पदों के दावेदार वोटरों को मतदान केंद्रों तक लाने में जुटे रहे।
अध्यक्ष पद के लिए चैनसुख गोले, डीपी सिंह, कृपाल सिंह यादव, सलीम खान मैदान में हैं। जबकि, सचिव पद पर सतीश कुमार त्यागी, अरशद हुसैन भारती, हरिओम चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए विनोद कुमार सैनी, उम्मे अम्मारा, इरशाद बेग अय्यूबी, लखपत सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद के दो पद के लिए जगदीश राणा, मोहम्मद आकिल सैफी, प्रमाेद कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए ब्रह्मपाल सिंह राणा, सबा चौधरी, सतेंद्र कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चंचल सारस्वत, रूम सिंह नागर, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए आरिफ अली, इमरान खान, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद यामीन गुडडू, नासिर हुसैन, प्रमाेद कुमार, विजय सिंह मैदान में हैं। सभी पदों के लिए 44 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहे। चुनाव कराने में जयप्रकाश यादव, अमित कुमार जैन, सूर्य प्रताप सिंह, कपिल कुमार चिकारा, दिनेश चौहान, आलोक कुमार सिंह, हुकुमचंद सैनी, तसलीम अहमद, खालिद असद, मेंहदी हसन, जितेंद्र विधूड़ी, शबनम परवीन, अमरजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 30 को मतदान
हसनपुर।
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 30 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं, इसी दिन मतगणना व परिणाम भी घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष, महासचिव समेत 13 पदों पर चुनाव होगा। तहसील बार एसोसिएशन में कुल 150 मतदाता हैं।
तहसील में आयोजित एल्डर कमेटी की बैठक में तहसील बार एसोसिएशन 2025 की कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिवचरन सिंह ने बताया कि 20 व 21 दिसंबर को नामांकनपत्र खरीदे व जमा किए जा सकेंगे। 23 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 को नाम वापसी का समय रहेगा। 30 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना व परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार, प्रस्तावक व अनुमोदक का नाम बार एसोसिएशन की 2024 की अंतिम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव प्रशासन, उपसचिव प्रकाशन, दो वरिष्ठ सदस्य व तीन कनिष्ठ सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही तहसील में चुनावी हलचल तेज हो गई है। कई दावेदाराें ने वोट लेने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।