फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank timing

कल से बैंक में लेनदेन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
bank timing
अमरोहा। कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के चलते बैंकों में लेन देन की अवधि घटा दी गई है। बैंक से रुपये की जमा निकासी करनी है तो चार घंटे का समय तय किया गया है। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मौका है। एलडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न जगहों पर 18 बैंक और 208 शाखाएं हैं, जिसमें 11 राष्ट्रीयकृत बैंक, पांच निजी, एक कोऑपरेटिव और एक भूमि विकास बैंक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बैंक शाखाओं में रकम के लेन देन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक की अवधि है। उन्होंने कहा है कि 31 मई तक अवधि तय है। बैंक में कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर उस दिन शाखा को बंद कर दिया जाता है। कर्मचारियों की जांच कराई जाती है। उसके अगले दिन से बैंक शाखा से लेन देन कर सकते हैं। निगेटिव रिपोर्ट के कर्मचारी को बैंक में बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed