फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bank officials accused of ignoring farmers

Amroha News: बैंक अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Bank officials accused of ignoring farmers
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शिव मंदिर आदमपुर के परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत आयोजित की गई। इसमें बैंक अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि प्रथमा बैंक शाखा आदमपुर में किसानों की अनदेखी की जा रही है। बैंक में किसानों का कोई काम समय से नहीं किया जा रहा, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केसीसी की फाइलें वर्षों से अटकी हुई हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी गलत बिल निकालकर किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। बिल संशोधन के नाम पर किसानों से वसूली की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। चकबंदी विभाग, विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि क्षेत्र में कई बड़ी-बड़ी गोशलाएं हैं। किसानों के फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी सुरेश सिंह, मास्टर फूल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, इंद्रपाल सिंह, वीरेश सिंह, प्रकाश सिंह, महावीर सिंह, महेश पहलवान, राजेंद्र सिंह, अजीज खान, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed