फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank money fraud

बैंक में जालसाज ने बुजुर्ग दंपति से नगदी ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bank money fraud
हसनपुर (अमरोहा)। बेटी की शादी में खरीदारी के लिए भारतीय स्टेट बैंक से रकम निकालने के बाद गिनने खड़े हुए बुजुर्ग दंपती को जालसाज ने निशाना बना लिया। 17 हजार 500 की नगदी लेकर जालसाज रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी बुजुर्ग बुद्धा सिंह पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर को नगर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये निकालने गए थे। यहां पैंतालीस हजार रुपये निकालने के बाद दंपति उन्हें गिनने लगे। बुद्धा सिंह ने बताया कि वहां खड़े एक युवक ने दो नोट इंक लगे बताकर उन्हें बदलने की सलाह दी और अन्य नोट चेक करने के लिए गिनने लगा। बुद्धा सिंह कैश काउंटर पर नोट बदलने चले गए। इसी बीच जालसाज ने उनमें से कुछ नोट अपनी जेब में रख लिए और बाकी बचे नोटों को बुद्धा सिंह की पत्नी साहबदेई के हाथ में थमाकर चला गया। थोड़ी देर बाद जब नोट गिने तो उनमें से 17 हजार पांच सौ रुपये कम निकले। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच जानकारी दी। पुलिस ने बैंक में पहुंच मामले की जांच पड़ताल की सीसीटीवी की फुटेज भी देखी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा मामला संज्ञान में कार्रवाई की जा रही है। बुद्धा सिंह का कहना है कि अगले माह बेटी की शादी है। शादी के लिए खरीदारी करने के लिए रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed