फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bank clerk dies of corona after two months of marriage

शादी के दो माह बाद ही कोरोना ने छीन लिया सुहाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bank clerk dies of corona after two months of marriage
हसनपुर। कोरोना संक्रमण आए दिन भयानक होता जा रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित जिला सहकारी बैंक के 29 वर्षीय क्लर्क की मौत हो गई। इसके अलावा 32 वर्षीय एक महिला और 50 वर्षीय व्यापारी की मौत हुई है। यह दोनों कोरोना संक्रमित थे। जिला सहकारी बैंक के क्लर्क की 15 फरवरी को शादी हुई थी। पिता का एक साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पिता के आश्रित होने पर ही उसे बैंक में नौकरी मिली थी। वही परिवार में अकेला आजीविका चलाने वाला था।
विज्ञापन

रविवार सुबह क्लर्क की अचानक तबीयत खराब हुई। सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उसे मेरठ ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। क्लर्क की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अभी घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। घर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। उधर, नगर में ही 32 वर्षीय महिला एवं पचास वर्षीय व्यापारी की भी मौत कोरोना की वजह से हुई है। शहर में कोरोना को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed