फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ban,river,paimaish

बान नदी की पैमाइश फिर टली

Sat, 04 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 04 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ban,river,paimaish
चंपावत जिले में बहती नदी - फोटो : अमर उजाला
 बान नदी की पैमाइश का कार्य फिर टल गया है। अब प्रश्‍ाासन इस कार्य को कराने के लिए आगे आया था कि, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की पांच जून को किसान स्वाभिमान रैली के चलते अफसर व्यस्त हो गए। अब छह जून से बान नदी की पैमाइश का कार्य शुरू कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अफसर रैली की तैयारियों में उलझ गए हैं। जिसके कारण शुक्रवार को पैैमाइश नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


सूख चुकी बान नदी को पुनजीर्वित कराने के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया है। उजाला की मुहिम पर प्रशासन बान नदी की खुदाई को आगे आया है। खुदाई को राजस्व विभाग के अभिलेख खांगले जा रहे हैं। क्योंकि कई गांव के नक्शे से बान नदी गायब है।
विज्ञापन


कहीं नदी की जमीन भूमिधर में दर्ज हो तो कहीं नदी क्षेत्र में फसल खड़ी हैं। 1959 के बाद नदी का रिकार्ड दर्ज नहीं है। शुक्रवार से बान नदी की पैमाइश का कार्य प्रारंभ होना था, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली के चलते पैमाइश का कार्य आज प्रारंभ नहीं हो सका। अब छह जून से पैमाइश कार्य चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर प्रवीणा ने बताया कि हर हाल में बान नदी की खुदाई कराई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार से नदी की पैमाइश का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed