{"_id":"6813d90311ae7fc5780628f1","slug":"ban-on-operation-of-illegal-buses-memorandum-submitted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139121-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डग्गामार बसों के संचालन पर लगे रोक, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डग्गामार बसों के संचालन पर लगे रोक, ज्ञापन सौंपा
Fri, 02 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 02 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू संयुक्त माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। नारेबाजी कर उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता व किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में हजारों डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है, जो दिल्ली से माल ढोकर करोड़ों रुपये का कर चोरी भी कर रही है। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य वाहनों में इन बसों की टक्कर भी हो चुकी है, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। इनके संचालन पर रोक लगाई जाए।
इसके अलावा गजरौला क्षेत्र में जो फैक्टरी हवा व पानी जहरीला कर रही हैं, इनको रोका जाए। जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने कहा कि पांच मई को क्षेत्र की एक फैक्टरी के गेट पर धरना देकर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने व पानी में दूषित पानी छोड़ने को रोकने की मांग की जाएगी। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान विजयवीर सिंह, अरुण सिद्धू, नितिन चौधरी, मयंक धारीवाल, अमरपाल सिंह मौजूद रहे।