फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ban on admission in Teju Singh Memorial Law College

Amroha News: भारतीय विधिज्ञ परिषद ने लगाई तेजू सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज में प्रवेश पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Ban on admission in Teju Singh Memorial Law College
गजरौला। भारतीय विधिज्ञ परिषद ने गजरौला के तेजू सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी है। कॉलेज द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया में समय से फीस जमा नहीं की गई। जिसके चलते प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव शहवाजपुर माफी में सपा नेता अशोक चौधरी का तेजू सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज है, जो एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली से संबद्ध है। उनकी पत्नी पूनम चौधरी गजरौला की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं। कॉलेज को भारतीय विधिज्ञ परिषद में प्रत्येक सत्र में छात्र-छात्राओं का दाखिला लेने के लिए हर साल आवेदन करना पड़ता है। उसकी फीस जमा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

मगर कॉलेज प्रबंधन पर आरोप है कि उसने इस बार छात्र-छात्राओं का दाखिला लेने के लिए आवेदन नहीं किया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया में फीस जमा भी नहीं की। जिसके चलते भारतीय विधिज्ञ परिषद ने शिक्षा सत्र-2024-25 में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जब तक फीस जमा नहीं की जाएगी और आवेदन नहीं होगा, रोक लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----







समय पर फीस जमा नहीं करने और आवेदन में देरी के कारण उनके कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उन्होंने आवेदन कर दिया है। फीस भी जमा कर दी गई। लगी रोक एक दो दिन में हट सकती है।
-अशोक चौधरी, मालिक तेजू सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज शहवाजपुर माफी गजरौला
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed