{"_id":"64e1237b4d96d676eb023977","slug":"balkishan-died-of-a-heart-attack-not-drowning-jpnagar-news-c-283-1-smbd1011-368-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डूबने से नहीं हार्ट अटैक से हुई थी बालकिशन की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डूबने से नहीं हार्ट अटैक से हुई थी बालकिशन की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
तहसील क्षेत्र के गांव सुलतानपुर निवासी बालकिशन (65) की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। डूबने से बुजुर्ग की मौत की बात फैलाने वालों की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को गांव सुलतानपुर निवासी बालकिशन की मौत हो गई थी। परिजनों ने मौत का कारण बाढ़ के पानी में डूबना बताया था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। परिजनों का कहना था कि बालकिशन पानी पीने के लिए नल पर गए थे। वहीं पांव फिसलने से वह बाढ़ के पानी में डूब गए। करीब एक घंटे बाद उनका शव पानी में उतराता मिला था। उनकी मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार की चोट व फेफड़ों में पानी भरने और दम घुटने की बात सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। बुुजुर्ग की मौत बाढ़ के पानी में डूबने की बात फैलाने वालों की जांच की जा रही है।
बालकिशन की बाढ़ के पानी से डूबकर मौत की खबर क्या मुआवजा पाने के लिए फैलाई गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन और ग्रामीण बालकिशन को पानी में लिए दिखाई दे रहे थे। ग्रामीण व परिजन आवाज लगा रहे थे कि डूब गया डूब गया। वीडियो में दिखाई दे रहे परिजन व ग्रामीणों शक के दायरे में थे। सीओ का कहना है कि मामला संदिग्ध लगने पर ही पोस्टमार्टम कराया गया था।